|
केन्द्रीय
पुरातत्व
पुस्तकालय
की स्थापना
1902 में की गई
थी । यह राष्ट्रीय
अभिलेखागार
सौंध, जनपथ,
नई दिल्ली
की दूसरी
मंजिल पर स्थित
है । इस पुस्तकालय
में लगभग 1,00,000
पुस्तकों
का संग्रह
है जिसमें
पुस्तकें
तथा जर्नल्स
शामिल हैं ।
इस पुस्तकालय
में विभिन्न
विषयों पर
पुस्तकें
तथा
पत्रिकाएं
हैं जैसे कि
इतिहास,
पुरातत्व,
मानव
विज्ञान,
वास्तुकला,
कला,
पुरालेख
तथा मुद्रा
विज्ञान,
भारतविद्या
साहित्य,
भूविज्ञान
आदि ।
पुस्तकालय
में दुर्लभ
पुस्तकें,
प्लेट, मूल
आरेख आदि भी
हैं । पुस्तकों
को डिवेली
डेसीमल
सिस्टम के
अनुसार
वर्गीकृत
किया गया है
।
प्रारम्भिक
प्रकृति के
अनुसंधानों
के लिए उनकी
शैक्षणिक
तथा तकनीकी
अपेक्षाओं
को पूरा
करने के लिए
भा.पु.स. के
प्रत्येक
मंडल तथा
शाखा
कार्यालयों
में पुस्तकालय
है ।
सम्पर्क:
निदेशक
केन्द्रीय
पुरातत्व
सर्वेक्षण
पुस्तकालय
दूसरी
मंजिल
राष्ट्रीय
अभिलेखागार
सौंध
जनपथ,
नई दिल्ली
फोन: +91-011-23387475
|