|
पुरातत्वीय
संग्रहालय,
चंदेरी
(मध्य
प्रदेश)
दिल्ली-भोपाल
रेल लाइन पर
ललितपुर से 40
कि.मी. की
दूरी पर स्थित
चंदेरी
विशाल स्मारकों
से घिरा एक
प्रसिद्ध
मध्यकालीन
शहर है
जिसमें
चारों ओर
दूर-दूर तक
सांस्कृतिक
धरोहरें
छितरी पड़ी
हैं।
ऐतिहासिक
आंकड़ें और
पुरात्वीय
साक्ष्य
दर्शाते
हैं कि यह
क्षेत्र एक
के बाद एक
अनेक वंशों
के
शासनाधीन
रहा जैसे
मौर्य, शुंग,
नागर, गुप्त,
पुष्यभूति
और
प्रतिहार।
यह
संग्रहालय 3
अप्रैल, 1999 को
जनता के लिए
खोला गया
था। चंदेरी
के स्थल
संग्रहालय
में संग्रह
के मुख्य
स्रोत 10वीं
से 12वीं सदी
ईसवी के
बुधी
चंदेरी के
क्षतिग्रस्त
मंदिरों से
अलग हुए
पुरातत्वीय
और
प्रतिमाओं
के भाग हैं।
उपरोक्त
स्रोत के
अलावा स्थानीय
लोगों,
पुलिस के
अभिरक्षण
और यत्र-तत्र
खोज-बीनों
से अनेक वस्तुएं
संग्रहित
की गई हैं।
|