|
पुरातत्वीय
संग्रहालय,
पुराना
किला (नई
दिल्ली)
पुराना
किला का
पुरातत्वीय
स्थल
संग्रहालय
किले के
भीतर तथा
मुख्य
प्रवेश
द्वार के
दाहिनी ओर
स्थित है।
पुराना
किला में
उत्खनन का
कार्य
भारतीय
पुरातत्वीय
सर्वेक्षण
द्वारा 1955 में
तथा पुन: 1969 से 1973
तक किया
गया। इस
संग्रहालय
में
प्रदर्शित
अधिकतर वस्तुएं
उत्खनन से
प्राप्त
सामग्री पर
आधारित
हैं। इन उत्खननों
से इस स्थान
पर लगभग 1000 ई.पू.
के
प्राचीनतम
उपनिवेशों
के साक्ष्य
मिलते हैं
जो चित्रित
मिट्टी के
बर्तनों
तथा
मौर्यों से
लेकर शुंग,
कुषाण, गुप्त,
राजपूत तथा
सल्तनत
काल से होते
हुए मुगल
काल तक चले
आए सतत
सांस्कृतिक
क्रम से
परिलक्षित
होते हैं।
स्थल
संग्रहालय
में खुदाई
से प्राप्त
विभिन्न
अवधियों की
अनेक
प्रकार की
वस्तुएं
तथा मिट्टी
के बर्तन
प्रदर्शित
किए गए हैं।
संग्रहालय
में दिल्ली
के विभिन्न
भागों से
प्राप्त
पुरावस्तुएं
भी
प्रदर्शित
की गई हैं।
|