|
पुरातत्वीय
संग्रहालय,
पुराना
गोवा
(दक्षिण
गोवा जिला,
गोवा)
यह
संग्रहालय 1964
में स्थापित
किया गया था
और 1981-82 में पुन:
व्यवस्थित
किय गया।
असीसी के
सेंट
फ्रांसिस
चर्च के मठ
वाले भाग
में मौजूद, 8
दीर्घाओं
में
प्रदर्शित
पुरावस्तुओं
में पूर्व
ऐतिहासिक
और
प्रारंभिक
ऐतिहासिक
अवधि से बाद
के मध्यकालीन
अवधि तक की
वस्तुएं
शामिल हैं।
इस
संग्रहालय
का महत्व
इसमें
प्रदर्शित
गवर्नरों
और
वायसरायों
की तस्वीरों,
काष्ठ
प्रतिमाओं,
स्तंभों,
शीर्षों,
डाक टिकटों
और इस
प्रकार की
कई अन्य
वस्तुओं
के कारण हैं
जो गोवा में
पुर्तगाली
अवधि से
संबंधित
है।
महत्वपूर्ण
वस्तुओं
को
प्रदर्शित
करने के लिए
प्रदर्शन
मंजूषाएं
मौजूद हैं
और पत्थर
और लकड़ी की
भारी वस्तुओं
को
प्रदर्शित
करने के लिए
पीठिकाएं
तैयार की
गई हैं। तस्वीरों
को
प्राकृतिक
और कृत्रिम
दोनों तरह
के प्रकाश
का उपयोग
करके
प्रदर्शित
किया गया
है।
इस
संग्रह में
मौजूद उत्कृष्ट
कलाकृतियों
में निम्नलिखित
शामिल हैं:
ल्यूज वैज
डी कैमीस,
दशावतार
विष्णु,
सूर्य,
गजलक्ष्मी,
जॉन द
बैपटिस्ट
की काष्ठ
प्रतिमा,
ईसा मसीह को
सलीब पर
चढ़ाए जाने
की हाथी
दांत की
प्रतिमाएं,
अल्बूकर्क
(गोवा का
प्रथम
गवर्नर) की
कांस्य
प्रतिमा,
वीर पाषाण,
सती पाषाण,
फारसी और
अरबी
अभिलेख,
वास्को डी
गामा, कॉम
जोआ डी कास्ट्री
के
रूपचित्र,
पुर्तगाली
शस्त्र
यथा राइफल,
तलवारें और
छुरे इत्यादि।
दर्शनार्थियों
को प्रदान
की गई
अतिरिक्त
सुविधाओं
में पेयजल,
स्वच्छ
आवश्यक
वस्तुएं,
भारत में
विश्व
धरोहर वाली
संपत्तियों
के संबंध
में वीडियो
दर्शन, बाल
गतिविधि
केन्द्र,
प्रकाशन
विक्रय
केन्द्र।
खुले
रहने का समय:
10.00 बजे
पूर्वाह्न
से 5.00 बजे
अपराह्न तक
बंद
रहने का दिन -
शुक्रवार
प्रवेश
शुल्क : 5/- रू.
प्रति व्यक्ति
(15 वर्ष तक
के बच्चों
के लिए नि:शुल्क)
|