|
पुरातत्वीय
संग्रहालय,
रोपड़ (पंजाब)
यह
पुरातत्वीय
संग्रहालय
सतलुज नदी
के तट पर
रूपनगर-चंडीगढ़
राजमार्ग
पर चंडीगढ़
से 40 कि.मी. उत्तर-पूर्व
में स्थित
है। इसे
1998 में जनता के
लिए खोला
गया था।
1998 में
जनता के लिए
खोले गए इस
संग्रहालय
में स्वतंत्र
भारत में
खुदाई किए
गए प्रथम
हड़प्पा
स्थल
रोपड़ के
समीप खुदाई
स्थल के
पुरातत्वीय
अवशेष
मौजूद हैं।
इस खुदाई
में हड़प्पा
से मध्यकाल
तक की सांस्कृतिक
श्रृंखला
उजागर हुई।
महत्वपूर्ण
प्रदर्शित
वस्तुओं
में हड़प्पा
काल की
पुरावस्तुएं,
चित्रित
भूरे
मृदभांड
युग की संस्कृति,
शक, कुषाण,
गुप्ता
कालों की
वस्तुएं
जैसे वीणा
वादिनी (वीणा
बजाती हुई
नारी),
सेलखड़ी की
मुद्रा,
तांबे और
कांसे के
औजार,
अंगूठी का
नग, यक्षी की
मूर्ति,
चंद्रगुप्त
के स्वर्ण
सिक्के
शामिल हैं।
इसके अलावा,
भ्रमणार्थी
पंजाब,
हरियाणा,
हिमाचल
प्रदेश के
महत्वपूर्ण
संरक्षित
स्मारकों
और विश्व
धरोहर स्मारकों
की झलक पा
सकते हैं।
घूमने
का समय : 10.00 बजे
पूर्वाह्न
से 5.00 बजे
अपराह्न तक
बंद
रहने का दिन -
शुक्रवार
प्रवेश
शुल्क : 2.00 रू.
(15 वर्ष तक
के बच्चों
हेतु नि:शुल्क)
|